फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   United Nations praised India on Paris agreement 

पेरिस समझौते पर संयुक्त राष्ट्र ने की भारत की तारीफ 

Mon, 26 Sep 2016 06:29 PM IST
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र 
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र  Updated Mon, 26 Sep 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
United Nations praised India on Paris agreement 
फाइल फोटो

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने जलवायु संबंधी पेरिस समझौते के तहत उठाए जाने वाले कदम की पुष्टि करने को लेकर भारत की प्रशंसा की है। बान की मून ने कहा कि वे दिल्ली की तरफ से इस बाबत सूचना मिलने को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बान की मून के  प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि पेरिस समझौते को लेकर यूएन शामिल देशों के जल्द से जल्द अनुमोदन किये जाने का इंतजार कर रहा है और इसके तहत भारत द्वारा की जाने वाली कार्रवाई से उन्हें खुशी होगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में दिए अपने भाषण में पिछले साल पेरिस में हुए जलवायु परिवर्तन समझौते को लेकर इस साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर अनुमोदन किये जाने की बात कही है। पेरिस समझौते के लागू होने के लिए ऐसे कम से कम 55 देशों से इसके अनुमोदन की जरूरत है, जो ग्रीन हाउस गैस के कुल 55 प्रतिशत उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं। इन देशों के अनुमोदन के 30 दिनों बाद यह लागू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed