चीन में हुई अनोखी प्रतियोगिता, लगातार देखना था आसमान की ओर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की राजधानी बीजिंग में एक अनोखी प्रतियोगिता आयोजित हुई।‘स्पेस आउट’ के नाम से आयोजित इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को शहर के सबसे व्यस्ततम इलाक़े के बीच घंटों बुत बन कर बैठे रहने की चुनौती दी गई थी।
शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, शहर के व्यावसायिक इलाक़े में एक बड़े शॉपिंग स्ट्रीट के पास इस ‘इंटरनेशनल स्पेस आउट’ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 80 लोग इकट्ठा हुए।
प्रतिभागियों के सामने चुनौती थी कि वो अपने आस पास के शोर शराबे के बीच बिल्कुल स्थिर और ध्यान की मुद्रा में दो घंटे तक बैठे रहें। शिन्हुआ के अनुसार, इसलिए स्मार्टफ़ोन और संगीत को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
धड़कनों पर भी रखना था नियंत्रण
प्रतिभागियों
को केवल बाहरी तौर पर स्थिर नहीं रहना था बल्कि उन्हें अपनी धड़कनों पर
नियंत्रण रखना था, जिसकी जांच वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का समूह कर रहा
था।
इस तरह की प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में साल 2014 में
आयोजित की गई थी और उसके बाद यह सलाना आयोजन बन गया।
(फोटो में प्रतियोगति के विजेता शिन शियू)