फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   UNICEF Decries Sale Of Breast Milk To US Mothers

मदर मिल्क को लेकर अमेरिका पर भड़का यूनिसेफ

Wed, 22 Mar 2017 07:37 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Wed, 22 Mar 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
UNICEF Decries Sale Of Breast Milk To US Mothers
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty Images

यूनिसेफ ने बुधवार को कंबोडिया की लाचार और गरीब महिलाओं के दूध को अमेरिकियों को बेचे जाने के लिए एक कंपनी की आलोचना की है। यूनिसेफ का कहना है कि इस देश में जहां शिशुओं को आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत है, वहीं कंपनियां मदर मिल्क के व्यवसाय में जुटी हैं।

विज्ञापन

 
यह मामला इस हफ्ते ही तब सुर्खियों में आया जब कंबोडिया ने यूटा स्थित कंपनी अम्ब्रोसिया लैब्स से दूध के निर्यात पर रोक लगा दी। इससे पहले कंपनी ने दावा किया था कि यह अपने तरह का पहला मानव ब्रेस्ट मिल्क बैंक खोला है, जो विदेशी महिलाओं के मिल्क को एकत्र कर अमेरिका को निर्यात किया जाता है। इस कंपनी के ग्राहक अमेरिकी माताएं हैं, जो अपने शिशुओं के लिए आहार सप्लीमेंट चाहती हैं या जिनको खुद की दूध की आपूर्ति ज्यादा नहीं होती है।
विज्ञापन


मदर मिल्क को कंबोडिया में निकाला जाता और उसके बाद से फ्रीज किया जाता है और फिर इसे अमेरिका भेज दिया जाता है, जहां इसको पाश्चुराइड कर 20 डॉलर प्रत्येक 147 मिलीलीटर के दर से बेच दिया जाता है। हालांकि इस पर कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्री माम बुनहेंग ने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed