फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   underage african footballers trafficked

हो रहा है कम उम्र फुटबॉलरों का 'गोरख धंधा'

Tue, 21 Jul 2015 03:44 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
underage african footballers trafficked

बीबीसी की एक जांच में पाया गया है कि कम उम्र के अफ़्रीकी फ़ुटबॉलरों को ग़ैरक़ानूनी तरीके से एशिया ले जाकर उनसे जबरन कॉन्ट्रेक्ट पर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों की उम्र तो केवल 14 साल है।

विज्ञापन


बीबीसी की पड़ताल के मुताबिक फ़रवरी में एक ऐसी फ़ुटबॉल एकेडमी में कम उम्र वाले 23 खिलाड़ियों को अवैध तरीके से पश्चिमी अफ़्रीका से लाया गया था जिसका पंजीकरण तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन


लाओस के एक जाने-माने लेकिन ग़ैर-पंजीकृत फ़ुटबॉल क्लब चांपासाक यूनाइटेड के साथ अब भी कम उम्र वाले छह खिलाड़ी जुड़े हैं। फ़ीफा के नियमों के मुताबिक़ कोई खिलाड़ी 18 साल की उम्र से पहले किसी विदेशी क्लब या एकेडमी में नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ़र्श पर सोना पड़ता था

underage african footballers trafficked

नवगठित क्लब चांपासाक लाओस की शीर्ष लीग में खेलता है और आरोप है कि यह भविष्य में खिलाड़ियों की बिक्री कर मुनाफा कमाना चाहता है। लेकिन क्लब ने किसी तरह की अवैध गतिविधि से इंकार किया है।

लाइबेरिया के 14 साल के खिलाड़ी केसेली कमारा का कहना था कि उन्हें सीनियर टीम में खेलने से पहले छह-साल के क़रार पर हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य किया गया।

हालांकि उन्हें अनुबंध के मुताबिक़ कभी वेतन तक नहीं मिला और उन्हें फ़र्श पर सोना पड़ता था। फ़ीफ़ा और वैश्विक ख़िलाड़ियों की संस्था फिफप्रो के दबाव में चांपासाक ने तीन महीने पहले 17 किशोरों को रिहा किया था जिनमें कमारा भी थे।

एक एनजीओ कल्चर फूट सॉलिडेयर का अनुमान है कि हर साल पश्चिम अफ़्रीका से 15,000 किशोर फ़ुटबॉलर बाहर जाते हैं जिनमें से ज़्यादातर को अवैध तरीक़े से ले जाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed