फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Uncombable hair of 7-year-old Girl

ऑस्ट्रेलिया: हेयर सिंड्रोम से जूझ रही 7 साल की बच्ची, नहीं संवरते हैं इसके बाल

Tue, 22 Aug 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Tue, 22 Aug 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Uncombable hair of 7-year-old Girl
शिलाह यिन - फोटो : Social Media

आम तौर पर लोग अपने बाल संवारने के लिए क्या-क्या नहीं करते हैं ? कोई अपने बालों को संवारने के लिए तेल लगाता है तो कोई हेयर जेल और हेयर क्रीम का इस्तेमाल करता है लेकिन, तमाम कोशिशों के बावजूद ये लड़की अपना बाल संवार नहीं पाती है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि केवल वो ही नही बल्कि कोई भी शख्स इसके बाल संवार नहीं सकता है। जी हां! ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली शिलाह यिन लाख कोशिशों के अपने बालों को संवार नहीं पाती है।

विज्ञापन


अनकॉम्बिकल हेयर सिंड्रोम नाम की बीमारी
खबरों के मुताबिक सात साल की शिलाह यिन अनकॉम्बिकल हेयर सिंड्रोम नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। शिलाह यिन दुनिया के उन 100 लोगों में से एक हैं, जिनके बाल हमेशा ही खडे़ और अजीबों-गरीब रूप में दिखते हैं। शिलाह के परिजनों ने बताया कि यिन को यह परेशानी बचपन से नहीं थी। बचपन में शिलाह के बालों में स्ट्रॉबेरी के कलर का चकत्ता था। बाद में धीरे-धीरे उसके बाल स्ट्रेट निकलने लगे और हमेशा ही खडे़ रहने लगे।
विज्ञापन


अपने अनोखे बालों से प्यार करती है शिलाह
शुरुआत में शिलाह को अपने बालों को लेकर काफी असहजता महसूस होती थी, लेकिन बाद में पैरेंट्स के द्वारा समझाए जाने पर शिलाह अपने अनोखे बालों को पसंद करने लगी। अब शिलाह अपने अनोखे बालों से प्यार करती है। शिलाह की मां केलेस्टी कैल्वर्ट लिन ने बताया कि ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि उसके परिवार और दोस्तों की ओर से लगातार उसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed