{"_id":"5a2b28d24f1c1b193e8b7835","slug":"un-official-says-at-least-14-peacekeeping-soldiers-dies-in-kango-by-militias","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगो में हमलावरों ने ली UN के 14 शांतिरक्षकों की जान, 50 से ज्यादा घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कांगो में हमलावरों ने ली UN के 14 शांतिरक्षकों की जान, 50 से ज्यादा घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगो गणराज्य में चल रहे खून संघर्ष पर यूनाइटेड नेशन (यूएन) की ओर से बड़ा खुलासा किया गया है। यूएन के अधिकारियों के मुताबिक हथियारबंद हमलावरों के हमलों में उनके करीब 14 शांतिरक्षकों की जान गई है, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए हैं। ये हमला कांगो के नॉर्थ किवू प्रांत में हुआ, जो कि खनिज पदार्थों का बड़ा भंडार माना जाता है।
विज्ञापन
जिन्होंने अपनी जान गंवाई है उनमें ज्यादातर तनजानिया के हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने किवू प्रांत में लूट की कई कोशिशें की हैं और उनके हमलों में शांतिरक्षकों को अपनी जाने गंवानी पड़ रही हैं। किवू में खनिज पदार्थों का भंडार होने की वजह से कई हमलावर इस पर नियंत्रण के चलते लगातार हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: एक देश जिसकी दौलत बनी उसके लिए आफत
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कांगो के सुरक्षाबलों और शांतिरक्षकों से लड़ाकों की कई झड़प हुई हैं। शांतिरक्षकों के चीफ जीयन पीरे लैकरोइक्स ने कहा कि इलाके में ऐसे हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और ये एक बड़ी चिंता का विषय है।