फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   UNGA President Miroslav Lajcak said he can take action against Pakistan use fake photograph

UN महासभा ने पाक को चेताया, भारत के खिलाफ फर्जी फोटो दिखाना पड़ सकता है भारी

Wed, 27 Sep 2017 06:11 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 27 Sep 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
UNGA President Miroslav Lajcak said he can take action against Pakistan use fake photograph
मलीहा लोधी

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की यूएन में स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी द्वारा भारत के खिलाफ फिलिस्तीनी लड़की की फोटो दिखाए जाने को यूएन जनरल एसेंबली प्रेसिडेंट मिरोस्लैव लजैक ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को यूएन जनरल एसेंबली प्रेसिडेंट ने कहा कि मलीहा मोदी के फर्जी फोटो दिखाए जाने पर संयुक्त राष्ट्र महासंघ एक्शन ले सकता है। 

विज्ञापन


बता दें कि रविवार को मलीहा लोधी ने यूएन में एक लड़की की फोटो दिखाई थी, जिसे कश्मीरी बताकर उसे पैलेट गन का शिकार बताया था। लेकिन जल्द ही पाक का झूठ अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब हो गया। असल में मलीहा ने जिस फोटो को कश्मीरी लड़की का बताया था वो फिलिस्तीनी लड़की की फोटो थी।
विज्ञापन


पढ़ें:  UN में अब अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान को कहा 'टेरर स्टेट'
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया ने मलीहा की गलत फोटो दिखाए जाने को पाकिस्तान की बौखलाहट माना था। शनिवार रात संयुक्त राष्‍ट्र सभा में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी। जिससे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बौखलाहट का माहौल है।


इसी बौखलाहट में सुषमा के बाद पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में स्‍थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कश्मीर में भारत की बर्बरता को दिखाने के लिए एक फर्जी फोटो का इस्तेमाल किया था। लोधी ने अपनी स्पीच के दौरान एक घायल लड़की की फोटो दिखाई। जिसमें उसके चेहरे पर पैलेट गन की गोलियों के निशान थे। उनका कहना था कि ये भारत का असली चेहरा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed