{"_id":"593349d64f1c1bf946bdb948","slug":"un-expands-north-korea-sanctions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार मिसाइल परीक्षण उत्तर कोरिया को पड़ा भारी, UN ने लगाए नए प्रतिबंध","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बार-बार मिसाइल परीक्षण उत्तर कोरिया को पड़ा भारी, UN ने लगाए नए प्रतिबंध
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
Updated Fri, 09 Jun 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया की ओर से बार-बार मिसाइल परीक्षण करने के चलते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उसके 15 नागरिकों और चार कंपनियों को प्रतिबंधित सूची में शामिल कर लिया है। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद यह पहली बार है, जब अमेरिका और चीन ऐसे प्रतिबंध संबंधी प्रस्ताव पर सहमत हुए हैं। चीन को उत्तर कोरिया का अहम भागीदार माना जाता है, जिसने अब उसके खिलाफ वोट दिया है।
प्रतिबंधित सूची में शामिल होने के बाद संबंधित व्यक्तियों की वैश्विक यात्रा पर पाबंदी होगी और संपत्तियां फ्रीज कर दी जाएंगी। सुरक्षा परिषद ने जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें उत्तर कोरिया की विदेशी खुफिया सेवा के प्रमुख का नाम भी शामिल है। ट्रंप प्रशासन प्योंगयांग पर दबाव बढ़ाने के मकसद से उत्तर कोरिया की तेल आपूर्ति को प्रतिबंध के माध्यम से निशाना बनाना चाह रहा था, लेकिन प्रतिबंध संबंधी प्रस्ताव में इसे शामिल नहीं किया जा सका।
सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षणों के जवाब में संयुक्त राष्ट्र की ओर से तैयार प्रतिबंध संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया है। इस बाबत मतदान के बाद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया को स्पष्ट संदेश दे रहा है कि बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण बंद करो या फिर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहो। सुरक्षा परिषद पहले ही उत्तर कोरिया पर छह चरण के प्रतिबंध लगा चुका है।
विज्ञापन
प्योंगयांग की ओर से एक के बाद एक कई मिसाइलों का परीक्षण किए जाने के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने सख्त प्रतिबंधों की पैरवी की थी। दूसरी ओर, चीन ने पिछले सप्ताह स्पष्ट कर दिया था कि उत्तर कोरिया के साथ बातचीत फिर से शुरू करना और तनाव कम करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।