{"_id":"594a1da84f1c1b63208b48ed","slug":"un-chief-antonio-guterres-speaks-over-kashmir-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन महासचिव बोले- मोदी और नवाज शरीफ मिलकर सुलझाएं कश्मीर विवाद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
यूएन महासचिव बोले- मोदी और नवाज शरीफ मिलकर सुलझाएं कश्मीर विवाद
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
यूएन चीफ बोले, मोदी-शरीफ से मिलकर ही हल होगा कश्मीर विवाद
- फोटो : dawn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सयुंक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भारत-पाक के साथ कश्मीर विवाद पर बैठक की सिफारिश की है। महासचिव ने ये बातें संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपने पहली प्रेस कांफ्रेंस में कही। प्रेस कांफ्रेस के दौरान यूएन महासचिव एंटोनियो गुतेरस से सवाल पूछा गया कि क्या वे भारत-पाक के बीच चल रहे कश्मीर विवाद मुद्दे को लेकर कोई बैठक करने को लेकर आतुर हैं।
वहीं, इस सवाल के संदर्भ में आश्चर्यजनक रूप से उन्होंने कहा कि 'आपको क्यों ऐसा क्यों लगता है? दरअसल, मैं आपको बता दूं कि मैं पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से तीन बार और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से दो बार मिला हूं। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में कई बार बैठके हुई है लेकिन इस बात का हल इन दो विरोधी देशों के प्रधानमंत्री से मिलकर ही हो पाएगा। वहीं, उसके बाद उस प्रवक्ता को महासचिव से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी गई।
बता दें कि जनवरी में पदासीन करने के दौरान गुतेरस से भारत-पाक के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल, सीजफायर उल्लंघन के चलते बढ़ते तनावों को लेकर भी सवाल पूछा गया था। वहीं, इसी महीने पीएण मोदी ने सेंट पीटर्सबर्ग में अंरराष्ट्रीय इकोनॉमिक फोरम में गुतेरस से मिल वेश्विक स्तर पर फैल रहे आतंकवाद के मुद्दे पर बहुपक्षीय रूप से बल दिया था। वहीं, इस फोरम से इतर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी यूएन चीफ से जनवरी में दावोस में विश्व आर्थिक मंच में मुलाकात की थी। गुतेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक से यूएन चीफ के कश्मीर विवाद से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में फिर से भारत पर दखलंदाजी का आरोप लगाया था। उसने वैश्विक संस्था के नए महासचिव एंटोनियो गुतेरस को इस संबंध में दस्तावेज सौंपते हुए दखल की गुहार लगाई थी। 'पाकिस्तान में भारत की दखलंदाजी और आतंकवाद' नामक यह डोजियर यूएन में पाक की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने सौंपा था।

डोजियर के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज की ओर से लिखा एक पत्र भी दिया गया। गुतेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि पाक के अनुरोध पर यह मुलाकात हुई थी।
बता दें कि पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुतेरस को संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के तौर पर चुना गया है। उन्होंने पूर्व महासचिव बान की मून की जगह ली है। बान की मून का कार्यकाल 31 दिसंबर 2016 को समाप्त हो गया था। 67 वर्षीय गुतेरस ने संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संगठन में भी दस साल तक कार्य किया है। सुरक्षा परिषद के मतदान में उन्हें स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ। इसी के बाद ही उनका नाम अगले महासचिव के रूप में घोषित किया गया।