फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ukraine military observer freed

यूक्रेन में अपहृत सैन्य पर्यवेक्षकों में एक रिहा

Mon, 28 Apr 2014 11:28 AM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
ukraine military observer freed

यूक्रेन के पूर्वी शहर स्लोवियांस्क में रूस समर्थक अलगाववादियों ने बंदी बना कर रखे गए यूरोपीय सैन्य पर्यवेक्षकों में से एक को छोड़ दिया गया है। ऐसी ख़बर है कि यह पर्यवेक्षक स्वीडन के नागरिक हैं।

विज्ञापन


अलगाववादियों के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि ऐसी ख़बर है कि उन्हें चिकित्सकीय कारणों से छोड़ा गया है। ऑर्गेनाइज़ेशन फ़ॉर सिक्यूरिटी एंड कॉपरेशन इन यूरोप के आठ पर्यवेक्षकों को शुक्रवार को रूस समर्थक अलगाववादियों ने अग़वा कर लिया था।
विज्ञापन


इनकी रिहाई के लिए सघन कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। यह पर्यवेक्षक जर्मनी, पोलैंड, स्वीडन, डेनमार्क और चैक गणराज्य के हैं। रविवार को मास्क पहने एक बंदूक़धारी ने इन्हें, मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलगाववादी समूह से बात करने वाले जर्मनी के निगरानीकर्ता कर्नल एक्सेल शनाइडर ने ज़ोर देकर कहा कि अपहृत पर्यवेक्षक नेटो के अधिकारी नहीं हैं। अलगाववादियों ने दावा किया था कि उन्होंने जिन लोगों को अपने क़ब्ज़े में लिया है वो सशस्त्र लड़ाके नहीं बल्कि सेना की वर्दी में कूटनीतिज्ञ थे।

सभी की रिहाई की कोशिशें तेज

ukraine military observer freed

इससे पहले ऑर्गेनाइज़ेशन फ़ॉर सिक्योरिटी एंड कॉपरेशन इन यूरोप के लिए रूस के प्रतिनिधि ने कहा था कि रूस यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में अपहृत हुए यूरोप के सैन्य पर्यवेक्षकों की सुरक्षित रिहाई के लिए सभी संभव क़दम उठाएगा।

जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टेनमियर ने कहा था कि ओएससीई, यूक्रेन और रूस सभी ने अपहृत दल की रिहाई के लिए मदद का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने रूस से विदेश मंत्री लावरोव से बात कर उनका पूरा समर्थन मांगा था। लावरोव ने उनसे पर्यवेक्षकों की रिहाई में सहयोग का वादा किया था।

साथ ही अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने रूस से अपील भी की थी कि वह पूर्वी यूक्रेन में अपहृत किए गए यूरोपीय सैन्य पर्यवेक्षकों की रिहाई के लिए हर संभव उपाय करें। अपने रूसी समकक्ष के साथ एक टेलीफ़ोन वार्ता में जॉन केरी ने यूक्रेन की सीमा के नज़दीक रूसी सेना की गतिविधियों को भड़काऊ बताते हुए अपनी चिंता ज़ाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed