फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ukraine alert as politician killed

राजनीतिज्ञ की हत्या के बाद यूक्रेन में बढ़ा तनाव

Wed, 23 Apr 2014 11:16 AM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
ukraine alert as politician killed

यूक्रेन के कार्यकारी राष्ट्रपति ने देश के पूर्वी इलाके में रूस समर्थक चरमपंथियों के ख़िलाफ़ दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। इसकी वजह ये बताई जाती है कि वहां दो लोग मृत पाए गए हैं जिनमें से एक स्थानीय नेता हैं।

विज्ञापन


दोनों की शवों की हालत बताती है कि उन्हें 'प्रताड़ित करके मारा' गया है।

कार्यकारी राष्ट्रपति एलेक्ज़ेंडर तुर्चिनोव का कहना है कि मारे गए स्थानीय नेता का नाम व्लादिमीर रिबेक है जो विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके स्लोवियनस्क के पास मृत पाए गए हैं।

विज्ञापन

बाइडन का यूक्रेन दौरा

ukraine alert as politician killed

ये पूरा घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे हैं। राजधानी कीएफ़ में यूक्रेन के नेताओं से मुलाक़ात के बाद बाइडन ने रूस से कहा कि यूक्रेन संकट को ख़त्म करने के लिए उसे 'बात करना बंद करना चाहिए और काम करना चाहिए।'

बाइडन ने रूस को चेतावनी दी है कि उसे 'और उकसाने वाली कार्रवाई' नहीं करना चाहिए वरना इसकी वजह से रूस 'और अधिक अलग-थलग' पड़ जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका, यूक्रेन के नए नेताओं के साथ खड़ा है।

अमेरिका और पश्चिमी देश रूस पर आरोप लगाते रहे हैं कि वो पूर्वी यूक्रेन में पृथकतावादियों को मदद पहुंचा रहा है जहां कम से कम नौ शहरों और कस्बों में सार्वजनिक इमारतों पर इन लोगों ने क़ब्ज़ा जमा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed