{"_id":"3244d8f388fe8091dd5fda0a60056928","slug":"uk-thief-london-kate-barret-dann-owens","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अगली बार आएं, तो हमारा ये सामान जरूर चुराएं'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
'अगली बार आएं, तो हमारा ये सामान जरूर चुराएं'
Updated Wed, 13 Nov 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने घर में घुसे चोरों के नाम एक चिट्ठी लिखी है और इस बात के लिए माफ़ी मांगी है कि उनके महंगे शौक़ नहीं रहे।
36 वर्षीय केट बैरेट ने पत्र में लिखा है कि वह और उनके साथी डैन ओवेंस निराश हैं क्योंकि चोरों ने उनके घर में रखे कैसेट और वीएचएस वीडियो संग्रह को नज़रअंदाज़ कर दिया।
बैरेट ने इस चिट्ठी को नॉर्थैंपटन के अपने घर के पिछले दरवाज़े पर चस्पां कर दिया है। केट और डैन दोनों इस घर में रहते हैं। चोर रविवार शाम को घर में घुसे, जब दोनों बाहर गए थे।
संचार अधिकारी के तौर पर काम करने वाली केट बैरेट जब घर लौटीं, तब उन्हें इस चोरी का पता चला।
'घर में कुछ ख़ास नहीं था'
34 वर्षीय ओवेंस बताते हैं कि ''मैं हफ़्ते के अंत में अपने माता-पिता के पास गया था जबकि केट एक नृत्य शो देखने के लिए लंदन गई हुई थीं। उन्होंने मुझे फ़ोन किया और मैं सीधा यहां आ गया। पूरे घर की छानबीन की गई थी।''
विज्ञापन
डैन कहते हैं कि ''घर में ले जाने के लिए बहुत कुछ था नहीं-कुछ नक़दी, एक कैमरा, आईपॉड लेकिन कुछ बहुत ख़ास नहीं।''
डैन का कहना है कि ''चोरों ने सामने के दरवाज़े से जाने की कोशिश की, लेकिन अलग से जो चाभी है, वो लगती नहीं है।''
केट के बारे में डैन कहते हैं कि ''वो बहुत बड़ी संग्रहकर्ता है। उसके पास बहुत सारे पुराने टेप और वीडियो टेप हैं। चोर बग़ीचे की दीवार फांदकर पीछे के दरवाज़े से अंदर आए थे।''
नॉर्थैंपटन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और चश्मदीदों से सामने आने की अपील की गई है।