फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   UK PM Johnson decides not to self isolate after aide's positive COVID test sparks Opposition anger

ब्रिटेन: पीएम जॉनसन ने साथी के कोरोना संक्रमित होने के बाद भी खुद को आइसोलेट करने से इनकार किया, विपक्ष का हंगामा

Sat, 07 Aug 2021 04:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 07 Aug 2021 04:38 PM IST
सार

ब्रिटेन में कोरोना के मद्देनजर किसी संक्रमित के संपर्क में लोगों को 10 दिन तक अनिवार्य क्वारंटीन में रहना होता है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस नियम को नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन
UK PM Johnson decides not to self isolate after aide's positive COVID test sparks Opposition anger
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के एक सहयोगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बावजूद उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेट नहीं करने का फैसला किया है। जॉनसन के इस फैसले से नाराज विपक्षी दलों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। डाउनिंग स्ट्रीट के मुताबिक, ब्रिटेन में कोरोना के मद्देनजर किसी संक्रमित के संपर्क में लोगों को 10 दिन तक अनिवार्य क्वारंटीन में रहना होता है। इसके बाद भी जॉनसन इस नियम को नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, जॉनसन की स्विट्जरलैंड की यात्रा के बाद सभी की जांच की गई थी, जिसमें उनके एक सहयोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, बताया जा रहा है कि हफ्ते की शुरुआत में स्विट्जरलैंड की यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया। यह भी दावा किया जा रहा है कि जॉनसन संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed