फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   UK husband spends six days in room with his wife body after she died through cancer

पत्नी के शव के साथ 6 दिन तक रहा एक ही कमरे में, सुनाई दर्दनाक आपबीती

Wed, 10 May 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 10 May 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
UK husband spends six days in room with his wife body after she died through cancer
डेमो पिक

पत्नी की जिदंगी के आखिरी पलों में उसका साथ देने वाले एक पति ने उसकी लाश के साथ एक ही कमरे में छह दिन बिताए। उसने दर्दनाक अनुभव शेयर करते हुए ये बताया है। ये मामला ब्रिटेन का है, जहां 50 साल की वैंडी डेविजन ने 10 सालों तक कैंसर का सामना किया। वैंडी की मौत पिछले महीने ही हुई है। 

विज्ञापन


पति रसल डेविजन ने बताया कि वो वैंडी को खुद से अलग नहीं होने देना चाहता था, इसलिए उसकी लाश के साथ इतने दिनों तक कमरे में रहा। उसने कहा कि वो अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार नहीं चाहता है। दिन से टूटे रसल ने कहा कि वो वैंडी को अपने साथ रखेगा और उसकी देखभाल करेगा, ताकि वे एक ही कमरे में सो सके। 
विज्ञापन


साल 2006 में जब दंपत्ति ने अपनी 40वीं सालगिरह मनाई तो रसने ने वैंडी के इलाज को लेकर नेचुरल तरीके अपनाने पर जोर दिया। और उसने किमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी से मना कर दिया। करीब 8 साल बाद जब 2014 में वैंडी को बताया गया कि उसके पास ज्यादा समय नहीं है, तो दंपत्ति ने यूरोप घूमने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कुछ समय बाद वैंडी की हालत बिगड़ने लगी और उसे अस्पताल में दाखिल होने के लिए कहा गया। रसल ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय घर में ही आखिरी पल बिताने जिद पकड़ ली। इसके बाद वैंडी ने 21 अप्रैल को रसल के सामने आखिरी सांस ली। रसल पर वैंडी का प्यार इस कदर हावी था कि उसने उसकी लाश के साथ ही रहने का फैसला किया। कुछ समय तक उसे ये अनुमति दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed