फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   UAE plans to drag an ICEBERG from Antarctica to provide drinking water for million citizens

UAE में इस अनोखे तरीके से दूर होगी पानी की कमी, देखिए वीडियो

Sat, 06 May 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Sat, 06 May 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
UAE plans to drag an ICEBERG from Antarctica to provide drinking water for million citizens
- फोटो : Youtube

रेगिस्तान के बीच में जीवन की बात सोचना बेमानी सी लगती है। लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि संयुक्त अरब अमीरात की एक कंपनी ' द नेशनल एडवाईजर ब्यूरो' ने राज्य के निवासियों के लिए पानी की कमी को दूर करने के लिए कुछ ऐसी ही असंभव सी दिखने वाली योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी बर्फ के शिलाओं का इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन


इस योजना के तहत कंपनी हेराल्ड आइलैंड से बर्फ की शिलाएं 8,800 किलोमीटर दूर फुजेराह लेकर आएगी। इस योजना से करीब 10 लाख लोगों के पानी का इंतजाम करीब 5 साल तक के लिए किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


यूएई आइसबर्ग प्रोजक्ट के बारे में अब्दुल्लाह मोहम्मद सुलेमान अल शेही ने बताया कि हमारा अनुमान है कि इस प्रोजक्ट के शुरू होने में अभी एक साल का समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की समस्या को दूर करने के लिए लाई गई बर्फ शिलाओं को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर एक बक्से में भरा जाएगा। सूरज की गर्मी से बर्फ पिघलने के बाद पानी को प्योरिफाई करके इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। 


आपको बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात सूखा प्रभावित देशों में से एक है इसके अलावा पानी की समस्या के मामले में ये दुनिया के टॉप टेन की लिस्ट में है। यहां हर साल करीब 4 इंच या 100एमएम बारिश होती है। 

इसके अलावा ये वैश्विक राष्ट्रीय औसत से दोगुना से अधिक पानी की खपत करता है  जिससे यूएई पर 25 सालों में सूखे का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। 

आप भी देखिए कैसे होगा ये सब-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed