फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   tyson undergoing sex change

टायसन करा रहे हैं लिंग परिवर्तन?

Thu, 13 Dec 2012 05:53 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 13 Dec 2012 05:53 PM IST
विज्ञापन
tyson undergoing sex change

ये खबर सुनकर आप भी चौंक गए होंगे, तो फिर अफ्रीका के अखबारों की क्या गलती है जिन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट पर मज़ाक में छपी इस खबर को सही मान लिया और धड़ाधड़ अपनी वेबसाइटों पर इसे छाप दिया।

विज्ञापन


ब्रिटेन की एक वेबसाइट पर मजाकिया तौर पर ये खबर प्रकाशित हुई कि माइक टायसन अपना लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए हैं और अब उन्होंने अपना नाम मिशेल रख लिया है।
विज्ञापन


देखते ही देखते ये मजाक एक सही खबर की तरह पूरे अफ्रीका में फैल गया। अफ्रीका के कई अखबारों के ऑनलाइन संस्करणों ने ये खबर प्रकाशित कर दी कि पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन ने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर सबसे पहले ब्रितानी वेबसाइट न्यूज़बिस्किट पर व्यंग्यात्मक रूप में प्रकाशित हुई थी। रविवार को जिम्बॉब्वे स्टैंडर्ड ने खबर प्रकाशित की और उसके बाद मंगलवार को ये खबर स्पाईघाना वेबसाइट पर भी दिखी।

अनुभव
जिम्बॉब्वे स्टैंडर्ड की वेबसाइट के मुताबिक टायसन ने कहा था कि पहली बार मासिक चक्र का अनुभव उनका एक बड़ा सपना है और इसीलिए वो अपना नाम बदल कर मिशेल रख रहे हैं।

मजाक उड़ाने वाले इस लेख में माइक टायसन को ये कहते हुए बताया गया है कि वो अपने बॉक्सिंग करियर में भी अपने इस सपने को कभी भूल नहीं पाए थे।

इस लेख के प्रकाशित होते ही इसे फेसबुक पर हजारों लोगों ने पसंद किया। इसके बाद तो तमाम अफ्रीकी न्यूज वेबसाइटों के यहां इसे प्रकाशित करने की होड़ मच गई।

पिछले महीने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के आधिकारिक अखबार के ऑनलाइन संस्करण ने भी एक अमेरिकी व्यंग्यात्मक वेबसाइट से एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को साल 2012 का सबसे सेक्सी जीवित व्यक्ति बताया गया था। लेकिन वास्तव में ये कहानी सही नहीं थी।


दरअसल जिम्बॉब्वे स्टैंडर्ड ने भी टायसन की कहानी को ब्रिटेन की व्यंग्य आधारित वेबसाइट न्यूजबिस्किट से हू-ब-हू उठा लिया था, जिसमें लिखा था कि टायसन ने नवंबर में अपना लिंग परिवर्तन करा लिया।

न्यूजबिस्किट पर इस कहानी के लेखक जॉन ऑफरेल का कहना था कि इस खबर की वजह से उनकी वेबसाइट को अफ्रीका से ज़बर्दस्त ट्रैफिक मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed