जापान में तूफान की संभावना, 400 उड़ानें रद्द कीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की राजधानी टोक्यो में 'मिन्डुले तूफान' के आने की संभावनाओं और भारी बारिश व तेज हवाओं की वजह से लगभग 400 उड़ानें रद्द कर दी गईं। जापान की मेटेरोलॉजिकल एजेंसी के मुताबिक 'मिन्डुले तूफान' की सोमवार दोपहर तक यहां पहुंचने की संभावना थी। तूफान टोक्यो से उत्तरी तोहोकू क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा था।
एजेंसी ने कहा,'तूफान 180 किलोमीटर प्रति घंटा की तेजी से बढ़ रहा था। सुबह के समय मियाके आइलैंड से उत्तर की तरफ बढ़ रहे तूफान की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा थी।' किसी की मौत और बहुत बड़े नुकसान की खबर अब तक मियाके से नहीं आई है।
मौसम एजंसी ने लोगों को आगाह करते हुए कहा राजधानी टोक्यो में भूस्खलन हो सकता है इसलिए सावधान रहें। निचले क्षेत्रों में तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण पानी भर सकता है। नेशनल ब्रॉडकास्टर्स एनएचके ने बताया कि टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट से उड़ने वाली 387 उड़ानों को तूफान के खतरे को देखते हुए रद्द कर दिया गया।
ट्रेनों पर तूफान की संभावना का कोई असर नहीं
जापान एयरलाइन ने कहा 'हम ने 154 घरेलू उड़ाने रद्द कर दी हैं।' उड़ान रद्द करने की वजह से 26,910 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ऑल निप्पोन ने 96 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी जिसकी वजह से 21,300 पैसेंजर प्रभावित हुए। हालांकि ट्रेनों पर तूफान की संभावना का कोई असर नहीं पड़ा। उत्तर जापान रेलवे के मुताबिक ट्रेन और बुलेट ट्रेन अपने समय अनुसार सामान्य तरीके से चल रही हैं।
मौसम एजेंसी के अनुसार कल कोम्पसू तूफान की चपेट में आए जापान के मुख्य आईलैंड होक्कायदो में आज तूफान कमजोर हो गया है। कोम्पसू तूफान अब ओकोट्स्क सागर की ओर बढ़ गया है।