फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Typhoon Jebi : Most disastrous typhoon in japan in 25 years, battling heat, floods, landslides too

जापान में 25 साल का सबसे शक्तिशाली तूफान, गर्मी, बाढ़ और भूस्खलन से भी जूझ रहा

Wed, 05 Sep 2018 01:06 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Typhoon Jebi : Most disastrous typhoon in japan in 25 years, battling heat, floods, landslides too
जेबी तूफान - फोटो : Kyodo
बाढ़ और भूस्खलन के बाद अब जापान तूफान की मार झेल रहा है। कंसाई इलाके में जेबी तूफान ने कहर ढा रखा है। इस तूफान ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। यह जापान में पिछले 25 सालों में आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। प्रभावित इलाके में करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है। 
विज्ञापन


साढ़े तीन लाख घरों की बिजली गुल 

यह तूफान सबसे पहले शुकोकु पहुंचा। उसके बाद इसने कोबे और होंशु शहर का रूख किया। इस तूफान से सड़क, ट्रेन और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। साढ़े तीन लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है। 
विज्ञापन


बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी 

मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वोत्तर इलाके में आंधी, भारी बारिश, भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। यह तूफान 65 किमी/घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इलाके में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मध्य जापान में 500 मिमी बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी राष्ट्रीय आपदा 

जापान एकसाथ गर्मी, तूफान, बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा है। गर्मी के कारण 50 हजार लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया गया। ऐसा करने वाला जापान पहला देश है। जुलाई में भारी बारिश में 220 लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed