{"_id":"58b70baa4f1c1bbd56833bb4","slug":"two-women-charged-with-kim-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन दो महिलाओं पर किम जोंग की हत्या का आरोप","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इन दो महिलाओं पर किम जोंग की हत्या का आरोप
amarujala.com -presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : www.theguardian.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया में हुई उत्तर कोरिया के किम जोंग नाम की हत्या के मामले में दो महिलाओं को अभियुक्त बनाया गया है। एक स्थानीय अदालत में बुधवार को दोनों को पेश किया गया था जहां उन्हें अदालत ने अभियुक्त बनाया।
विज्ञापन
जोंग नाम की 13 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में इंडोनेशिया की सिति एस्याह (25) और वियतनाम की डोआन थी हुओंग (28) को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को अलग अलग पेश किया गया और उनके सामने आरोप पढ़े गए। अदालत में उन्हें बताया गया कि दोषी पाए जाने पर मौत की सजा भी दी जा सकती है। दोनों महिलाओं का कहना है कि उन्होंने मजाकिया वीडियो समझकर यह किया था। अदालत में दोनों शांत देखी गई।
विज्ञापन
दोनों को अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। पुलिस ने इन दोनों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने हवाई अड्डे पर किम के चेहरे पर जहरीला वीएक्स गैस छिड़का था। इस जहर को व्यापक विनाशक माना जाता है तथा विश्व भर में यह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन