{"_id":"b294cca153aabc5673d79dadba042590","slug":"two-tiger-skins-and-39-kg-bone-of-tiger-2-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाघों की खाल और 39 किलो हड्डी के साथ आठ गिरफ्तार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
दो बाघों की खाल और 39 किलो हड्डी के साथ आठ गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, धनगढ़ी (नेपाल)
Updated Fri, 12 Feb 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदूर पश्चिमांचल अनुसंधान पुलिस टीम ने कैलाली जिले के पहलवानपुर ग्राम से दो बाघों की खालों और 39 किलो हड्डियों के साथ आठ लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
सुदूर पश्चिमांचल क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय की अनुसंधान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कैलाली जिले के पहलवानपुर ग्राम में छापा मारा।
जहां से पुलिस ने आठ लोगों को पकड़कर उनके पास से दो बाघों की खालें और 39 किलो हड्डियां बरामद की। अनुसंधान टीम के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जोहारी के मुताबिक इसमें भारतीय जगदीश चंद्र बाबरिया ,रामपाल बाबरिया निवासी कावरेल हिसार (हरियाणा), रामबाबू बाबरिया, श्रवण बाबरिया निवासी लुधियाना (पंजाब), कमला बाबरिया, अनारकली बाबरिया निवासी चंपकोरशाही (पंजाब) और नेपाल के पहलमानपुर निवासी अगानु चौधरी, भजनी लाल बोझी ग्राम निवासी दुखराम चौधरी को पकड़ा गया है। पकड़ी गई महिला के साथ एक बच्चा भी है।
विज्ञापन