फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Two Indian killed in Yemen

यमन में दो भारतीयों की मौत, तीन जख्मी

Tue, 08 Mar 2016 03:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 03:57 AM IST
सार

  • पोत पर आग लगने से दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई
  • तीनों को ओमान के सुल्तान कबूस अस्पताल सलालाह में भर्ती कराया गया

विज्ञापन
Two Indian killed in Yemen
सुषमा

विस्तार

गृहयुद्ध की आग में झुलस रहे यमन में अल सदा पोत पर आग लगने से दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हो गए हैं। सोमवार को यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी। यमन में शिया हूथी विद्रोहियों और सरकार के बीच जबरदस्त संघर्ष चल रहा है। इस मौके का फायदा वहां पर सक्रिय अल कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे खतरनाक अंतरराष्ट्रीय संगठन भी उठा रहे हैं।

विज्ञापन


सुषमा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘अल सदा पोत पर आग लगने की वजह से हमने दो भारतीय नाविकों महेश कुमार राजगोपाल और दीपू लतिका मोहन को खो दिया है। उन्हें मेरी श्रद्धांजलि। जबकि तीन भारतीय नाविक घायल हो गए हैं। इन तीनों को ओमान के सुल्तान कबूस अस्पताल सलालाह में भर्ती कराया गया है।’
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि घायलों में से एक चेन्नई के नाविक अतुल बोरकर की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि बाकी दो लखनऊ के अलाउद्दीन और गाजियाबाद के तेजवीर सिंह खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुषमा ने बताया कि तीनों घायलों को ओमान के सलालाह में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिबूती और ओमान में स्थित हमारे मिशन हर किस्म की सहायता मुहैया करा रहे हैं। अपने एक और ट्वीट में विदेश मंत्री ने कहा कि यमन में फंसी केरल की सिस्टर सैली सुरक्षित हैं और सोमवार को वह सुरक्षित निकल आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed