{"_id":"345a1a32-4e98-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"two-dead-in-burma-plane-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरा विमान, दो लोग मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
सड़क पर उतरा विमान, दो लोग मरे
बीबीसी हिंदी
Updated Tue, 25 Dec 2012 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्मा के एक घरेलू विमान की लैंडिंग के दौरान सड़क पर ही उतर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
असल में हुआ कुछ यूं कि विमान को उतरना तो था हवाई पट्टी पर लेकिन शायद पायलट को घने कोहरे में सड़क ही हवाई पट्टी लगी। हवाई अड्डे के पास की सड़क पर उतरने के दौरान सड़क पर मौजूद एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई जबकि विमान के भीतर एक छोटा बच्चा मारा गया।
लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई लेकिन विमान के बाकी सभी 50 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यह विमान रंगून से शान राज्य में हीहो हवाईअड्डे की ओर जा रहा था तभी विमान पट्टी से क़रीब तीन किलोमीटर की दूरी पर यह हादसा हो गया। इस विमान में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे जिनमें से ज्यादातर विदेशी यात्री थे।
विज्ञापन
एयर बाग़ान के एक प्रतिनिधि ने बीबीसी को बताया कि संभवतः विमान के पायलट ने घना कोहरा होने से ग़लती से सड़क को ही विमान पट्टी समझ ली जिससे यह हादसा हुआ होगा। उनका कहना है कि विमान के बाकी क़रीब 50 लोग बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें बाद में मुख्य शहर रंगून में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक यह भी आसार हैं कि एक इंजन में आग लगने से यह दुर्घटना हुई हो। विमान के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हादसे का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं है। केवल पायलट ही इसकी वजह बता पाएंगे लेकिन अभी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है क्योंकि उन्हें अस्पताल भेजा गया है। एयर बाग़ान बर्मा में उड़ान भरने वाली कुछ चुनिंदा निजी विमानन कंपनियों में से एक है।