फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   two car bomb blasts in turkey 40 killed

तुर्की में दो कार बम धमाके, 40 की मौत

Sat, 11 May 2013 09:36 PM IST
Updated Sat, 11 May 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
two car bomb blasts in turkey 40 killed

सीरिया से लगने वाली सीमा के नजदीक तुर्की के रेहानली कस्बे में हुए कार बम धमाकों में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं और लगभग 100 घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


तुर्की के गृह मंत्री मुआम्मर गुलेर ने तुर्की के एनटीवी को बताया कि शहर के नगर पालिका भवन और डाक घर के पास दो कार बम धमाके हुए।

अभी तक किसी गुट ने इन धमाकों को जिम्मेदारी नहीं ली है।

घटनास्थल से मिली तस्वीरों में घायलों को अस्पताल ले जाते हुए दिखाया जा रहा है जबकि धमाकों में इस्तेमाल कारों के अवशेष इधर उधर बिखरे हुए हैं।

रेहनाली कस्बे से होकर ही बहुत से सीरियाई लोग तुर्की में शरण ले रहे हैं। सीरिया में पिछले दो वर्षों से भी ज्यादा समय से राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ विद्रोह चल रहा है।
विज्ञापन


सीरियाई संकट में अब तक लगभग 80 हजार लोग मारे जा चुके हैं जबकि हजारों लोग पड़ोसी देश तुर्की का रुख कर रहे हैं।

'सुरक्षा में सक्षम'

स्थानीय मीडिया के अनुसार रेहनाली में धमाकों के बाद स्थानीय लोगों ने सीरियाई नंबरों वाली कारों और सीरियाई शरणार्थियों पर हमला किया।

तुर्की के विदेश मंत्री अहमद दावातोगलु ने कहा कि तुर्की अपनी सुरक्षा में सक्षम है।

बर्लिन दौरे पर गए दावातोगलु ने कहा, “कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं जो तुर्की की शांति को भंग करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। किसी को तुर्की की शक्ति की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। हमारे सुरक्षा बल सभी जरूरी कदम उठाएंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की की सरकार सीरियाई विद्रोहियों का समर्थन कर रही है और इसीलिए उसने सीरियाई शरणार्थियों और विद्रोहियों को अपने यहां शरण दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed