{"_id":"5b877d4942c792462d134f8b","slug":"twitter-s-and-facebook-s-officers-will-be-in-the-parliament-to-answer-mp-s-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों के सवालों का जवाब देने संसद में होंगे फेसबुक और ट्विटर के अधिकारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सांसदों के सवालों का जवाब देने संसद में होंगे फेसबुक और ट्विटर के अधिकारी
भाषा,वाशिंगटन
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
वाशिंगटन संसद भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप और सोशल मीडिया मंचों को प्रभावित करने के रूस और अन्य देशों के प्रयासों की जांच के सिलसिले में ट्विटर के सीईओ और फेसबुक के सीओओ अगले सप्ताह सांसदों के सवालों का जवाब देने के लिए संसद में पेश होंगे।
विज्ञापन
ट्विटर के सीईओ जैक डारसी और फेसबुक की मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग को बुधवार को सीनेट की इंटेलिजेंस कमेटी के समक्ष पेश होना है।गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के सीईओ लारी पेज को भी सुनवाई में बुलाया गया है।
विज्ञापन
गूगल की ओर से इस मामले में पेशी के लिए एक निचले स्तर के अधिकारी को भेजे जाने की पेशकश संसद पहले ही ठुकरा चुका है, हालांकि सर्च इंजन ने अभी तक बयान देने के लिए पेज को भेजने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
संसद की समिति 2016 के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान के संबंध में रूस की हस्तक्षेप की जांच कर रही है।
डारसी बुधवार को ‘हाउस इनर्जी एंड कॉमर्स कमेटी’ के समक्ष अपना बयान देने वाले हैं।