फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   twenty killed in iraq

इराक़ में आत्मघाती हमला, 20 की मौत

Sun, 15 Sep 2013 01:53 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 15 Sep 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
twenty killed in iraq

उत्तरी इराक़ में एक अंतिम संस्कार के दौरान आत्मघाती हमलावर के हमले में 20 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई और कई ज़ख्मी हो गए हैं।

विज्ञापन


हमला निनेवेह राज्य की राजधानी मोसुल के पास शनिवार को हुआ।

जानकारों के मुताबिक़ निनेवेह सुन्नी समुदाय के चरमपंथियों के लिए अहम निशाना बना हुआ है।अभी तक हमले के लिए ज़िम्मेदार लोगों का पता नहीं चला है। इराक़ में पिछले कुछ महीनों में सांप्रदायिक हिंसा की वारदात बढ़ी हैं और 2008 से ये सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच गई हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ के मुताबिक़ इस साल अब तक इराक़ में पांच हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से आठ सौ की सिर्फ़ अगस्त में मौत हुई।

सुन्नियों का ग़ुस्सा
पुलिस के मुताबिक़ ताज़ा हमले का निशाना शबाक समुदाय के एक सदस्य का अंतिम संस्कार समारोह था।

क़रीब 50 हज़ार लोगों का समुदाय शबाक मोसुल और बाशिक़ा इलाक़े में बसर करता है और उनकी अपनी अलग भाषा और विश्वास हैं।

ये लोग ज़्यादातर शिया इस्लाम से निकले एक धर्म को मानते हैं और सुन्नी चरमपंथियों के हमले का अक्सर निशाना बनते हैं।

ये हमला बाक़ुबा शहर की एक सुन्नी मस्जिद पर हुए बम हमले के एक दिन बाद हुआ है जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी।

हाल ही में हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी सामुदायिक और जातीय तनाव के चलते हुई है जिसकी शुरुआत अप्रैल में हाविजा में सुन्नी अरब सरकार विरोधी शिविर पर सेना की कार्रवाई से हुई थी।
विज्ञापन


पिछले कुछ हफ़्तों में इराक़ी सुरक्षा बलों ने सैकड़ों अल क़ायदा सदस्यों को बग़दाद के आसपास से गिरफ़्तार किया है। ये गिरफ़्तारियां शिया समर्थित सरकार के उस अभियान का हिस्सा हैं जिसे सरकार ने ‘शहीदों का बदला’ नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर ये कार्रवाईयां ज़्यादातर सुन्नी इलाक़ों में हुईं हैं जिसने सुन्नी समुदाय को नाराज़ कर दिया है। सीरिया में चल रहे संघर्ष की वजह से भी देश में हिंसा की वारदात बढ़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed