फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   twelve died in somalia bomb blast

सोमालिया में धमाका, 12 की मौत

Fri, 28 Feb 2014 02:53 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
twelve died in somalia bomb blast

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में सुरक्षा मुख्यालय के बाहर एक कार में बम विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरक्षा बल के वाहन को निशाना बनाकर किए गए इस विस्फोट में सुरक्षा बल के तीन जवान मारे गए हैं।

विज्ञापन


कार बम विस्फोट पर अभी तक उनकी ओर से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन बीबीसी संवाददाता ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कार पर अल-शबाब का प्रतीक चिन्ह देखा गया है।संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई वाली सोमालिया सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अल कायदा से जुड़े समूह अल-शबाब ने यहां अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकार अब्दुल्लाही हसन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "चाय की दुकानों के पास से गुजर रहे सुरक्षा वाहन को निशाना बनाते हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट किया गया।" उन्होंने आगे बताया कि इस विस्फोट में कुछ आम नागरिकों की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुकूमत कायम
पिछले कुछ हफ्तों में मोगादिशु में हिंसा की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अल-शबाब और सुरक्षा बलों के बीच दिन में झड़पें और रात में छापेमारियां बढ़ गई हैं। पिछले हफ्ते समूह ने मोगादिशु में राष्ट्रपति भवन के बाहर कार बम विस्फोट हुआ था। इसमें कई अधिकारियों और सुरक्षा गार्डों की मौत हुई थी।


somalia bomb blast

भले ही अल-शबाब को साल 2011 में सोमालिया से पूरी तरह खदेड़ दिया गया था लेकिन आज भी छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में इनकी हुकूमत आज भी कायम है। वे मोगादिशु और दूसरे शहरों में लगातार आत्मघाती हमले करते रहते हैं।

सरकारी सैन्य बल की मदद कर रहे अफ्रीकी संघ ने सरकार और अल-शबाब के बीच चल रही लड़ाई में अपने 20,000 सैनिकों को तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed