फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   turkey warns us not to sacrifice relations

'ओबामा की परिवार सहित हत्या कर दी जाए तो क्या हो'

Sat, 13 Aug 2016 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Aug 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
turkey warns us not to sacrifice relations
ओबामा अपने परिवार के साथ - फोटो : reuters

तुर्की में विफल तख्तापलट की कोशिश के बाद तुर्की और अमेरिका के रिश्तों में कड़वाहट आ रही है। तुर्की ने अब अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह पेंसिल्वेनिया स्थित इस्लामिक धर्म उपदेशक फतुल्लाह गुलेन की वजह से द्विपक्षीय संबंधों का त्याग न करे। 

विज्ञापन


15 जुलाई को हुई तख्तापलट की कोशिश के बाद से तुर्की कह रहा है कि सरकार का तख्तापलट करने की कोशिश के पीछे अमेरिका में रह रहे तुर्की के धार्मिक उपदेशक फतुल्लाह गुलेन का हाथ है। तुर्की ने अमेरिका से गुलेन को प्रत्यर्पित करने की भी मांग की थी लेकिन अमेरिका ने मना कर दिया था।
विज्ञापन


तुर्की के जस्टिस मिनिस्टर बेकिर बोजदाग ने अंकरा में रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा,'अगर अमेरिका गुलेन को हमें नहीं सौंपता तो वे एक आतंकवादी की वजह से तुर्की और अमेरिका के संबंधों का त्याग करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तुर्की लगातार अमेरिका से 75 वर्षीय गुलेन को अपने यहां विफल तख्तापलट के लिए ट्रायल का सामना कराने की मांग कर रहा है। गुलेन ने हालांकि विफल तख्तापलट में अपनी भूमिका से इंकार किया है।

खराब हो रहे हैं अमेरिका और तुर्की के संबंध

turkey warns us not to sacrifice relations
तुर्की के जस्टिस मिनिस्टर बेकिर बोजदाग


गुलेन के वकील ने कहा कि तुर्की ने गुलेन की भूमिका के दावे को सही साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया है। जस्टिस मिनिस्टर बेकिर बोजदाग ने कहा कि अगर अमेरिका में किसी व्यक्ति ने हिंसा की होती और वे अगर तुर्की में होता तो अमेरिका की प्रतिक्रिया कैसी होगी।

उन्होंने आगे कहा,' क्या हो अगर छुट्टी पर गए ओबामा की बीवी और बच्चों समेत हत्या करने की कोशिश की जाए, या व्हाइट हाउस पर बमबारी हो, और टेंकों को लोगों पर चढ़ा दिया जाए, सैनिक जनता पर हेलीकॉप्टर से हमला करें, और इस सब के लिए जिम्मेदार आतंकवादी तुर्की में हो।'

तुर्की में जब सरकार का तख्तापलट करने की कोशिश की गई थी तो उस समय तुर्की के राष्ट्रपति दक्षिणी तुर्की में अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर थे। तुर्की की पार्लियामेंट और राष्ट्रपति भवन पर भी हमले किए गए थे।

बेकिर बोजदाग ने कहा,'अमेरिका अगर गुलेन को नहीं सौंपता है, तो दो मित्र देश होने के बावजूद दोनों राष्ट्रों के बीच रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed