फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Turkey said that Chemical weapon used in Syria attack

सीरिया हमले में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल हुआ : तुर्की

Fri, 07 Apr 2017 02:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 07 Apr 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Turkey said that Chemical weapon used in Syria attack
सीरिया

तुर्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीरिया हमले में तीन मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि उत्तरपश्चिम सीरियाई शहर खानुश्शोयूख में हुए हमले में रासायनिक हथियार के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि यह हमला राष्ट्रपति असद सरकार की सीरियाई सेना द्वारा किए गए थे। 

विज्ञापन


न्याय मंत्री बेकिर बोजडाग के हवाले से एक स्थानीय समाचार एजेंसी लिखा कि इदलिब से लाए गए तीन शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट में यह कहा गया कि हमले में रासायनिक हथियार के इस्तेमाल हुए थे। इस वैज्ञानिक परीक्षण से यह साबित हो गया है कि असद ने रासायनिक हथियार के इस्तेमाल किए।
विज्ञापन


हमले में घायल 32 सीरियाई नागरिकों को इलाज के लिए दक्षिण तुर्की लाया गया। लेकिन इनमें से तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिए। दक्षिण प्रांत अदाना स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन और रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) के अधिकारियों के समक्ष तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें रासायनिक  हथियार के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरिया में रासायनिक हमले के बाद ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका समेत विश्व बिरादरी द्वारा गुस्से जाहिर करने के बाद तुर्की के राष्ट्रपति रिसेप तैयिप ईदोगान ने इसके लिए असद को जिम्मेदार ठहराते हुए सीरियाई राष्ट्रपति हत्यारा करार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed