{"_id":"585b03484f1c1b3e4de39404","slug":"turkey-claims-islamic-preacher-gulen-behind-the-murder-of-the-russian-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की का दावा, रूसी राजदूत की हत्या के पीछे मुस्लिम धर्मगुरु फतहुल्लाह गुलेन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तुर्की का दावा, रूसी राजदूत की हत्या के पीछे मुस्लिम धर्मगुरु फतहुल्लाह गुलेन
एजेंसी/ इस्तांबुल
Updated Thu, 22 Dec 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की अधिकारियों ने बुधवार को दावा किया कि रूसी राजदूत एंड्री कार्लोव की हत्या का मास्टरमाइंड मुस्लिम धर्मगुरु फतहुल्लाह गुलेन है। कार्लोव की हत्या करने वाला जुलाई में नाकाम तख्तापलट में भी शामिल था। लेकिन क्रेमलिन ने नतीजे पर पहुंचने के लिए चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सोमवार को एंड्री कार्लोव की हत्या ने रूस को चौंका दिया है और क्रेमलिन से प्रतिशोध की चेतावनी दी गई। लेकिन दोनों पक्ष इस हत्या के बाद भी सीरिया विवाद पर सहयोग बढ़ाने को राजी हैं। तुर्किश पुलिस 22 वर्षीय मेवलुट मर्ट अल्टिनटास ने अंकारा में एक आर्ट गैलरी में कोर्लोव को नौ गोलियां मारी।
विज्ञापन
बाद में एक पुलिसकर्मी ने मेवलुट को मार गिराया। तुर्किश सरकार समर्थित प्रेस के हवाले से लगातार कहा जा रहा है कि इस हत्या के पीछे अमेरिका में रह रहे इस्लामिक धर्मगुरु फतहुल्लाह गुलेन का हाथ है। गुलेन ने जुलाई में तख्तापलट की कोशिश की थी और इस हत्या का व्यूह भी उसी ने रचा था।
विज्ञापन
तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुट कावुसोगलु ने मंगलवार को अमेरिकी समकक्ष जॉन कैरी को फोन कर बताया कि अंकारा को विश्वास है कि इस हत्या में गुलेन का हाथ है। गुलेन 1999 से अमेरिका में निर्वासन में रह रहा है। हालांकि गुलेन ने इस हत्या की घोर निंदा की है।