फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   turkey attacks in targets syria

आईएस और कुर्द ठिकानों पर तुर्की की बमबारी

Sat, 25 Jul 2015 06:06 PM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
turkey attacks in targets syria

तुर्की वायु सेना के विमानों ने खुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले संगठन के सीरिया स्थित ठिकाने पर हवाई हमले किए हैं। सेना के विमानों ने कुर्द लड़ाकों के उत्तरी इराक़ स्थित ठिकाने को भी निशाना बनाया है।

विज्ञापन


2013 के संघर्ष विराम के बाद ये पहली बार है जब तुर्की ने कुर्द चरमपंथियों पर हमला किया है। अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कुर्द संगठन पीकेके ने कहा है कि संघर्षविराम का कोई मतलब नहीं है। वहीं इस्लामिक स्टेट पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमले हुए हैं।
विज्ञापन


बीते हफ़्ते तुर्की शहर सुरुच में हुए बम धमाके के बाद इस चरमपंथी संगठन पर हवाई हमले किए जा रहे हैं। उस धमाके में 32 लोग मारे गए थे। कुर्द लड़ाकों का संगठन पीकेके तुर्की में स्वायत्त कुर्दिस्तान की स्थापना के लिए कई दशक से लड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला एक बड़ी प्रक्रिया का हिस्सा

turkey attacks in targets syria

पीकेके के लड़ाकू विंग ने बुधवार को दो तुर्की पुलिस अफ़सरों को मारने की बात क़बूल की है। पीकेके ने यह दावा भी किया कि सुरुच में हुए इस्लामिक स्टेट के धमाके में उसका भी हाथ था।

तुर्की प्रधानमंत्री अहमत दावुतोलु ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट पर हुआ हमला एक बड़ी प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “यह एक दिन या एक इलाक़े तक सीमित रहने वाली प्रक्रिया नहीं है। तुर्की के ख़िलाफ़ होने वाली कार्रवाई का ज़बरदस्त जवाब दिया जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि ज़रूरत पर अपने सैनिको को सीरिया भेजने के लिए भी तुर्की तैयार है। प्रधानमंत्री ने बताया है कि पीकेके और आईएस से जुड़े करीब 600 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। तुर्की के विदेश मंत्री के मुताबिक उत्तर सीरिया को आईएस से मुक्त कराया जाएगा और विस्थापित लोग वहाँ रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed