फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   turkey: 2 army mens died in Suicide attack

तुर्की: आत्मघाती हमले में 2 सैनिकों की मौत

Sun, 26 Jul 2015 06:01 PM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
turkey: 2 army mens died in Suicide attack

दक्षिण पूर्वी तुर्की में एक सैन्य

विज्ञापन
काफ़िले पर हुए कार बम हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई है और चार जख्मी हैं। तुर्की के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।

दियारबाकिर प्रांत के गवर्नर के दफ़्तर के मुताबिक ये धमाका लाइस कस्बे में हुआ। तुर्की ने शनिवार को उत्तरी इराक में कुर्द अलगाववादियों के एक कैंप पर हमला किया था।

ये साल 2012 में शांति प्रक्रिया शुरू होने के बाद पहला हमला था। अभी तक किसी समूह ने लाइस में हुए धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन

'आईएस को रोकने में नाकाम'

turkey: 2 army mens died in Suicide attack

कुर्दिश वर्कर्स पार्टी या पीकेके ने शनिवार को हुए हमले के बाद दो साल पुराना संघर्षविराम तोड़ने की धमकी दी है। पीकेके की सैन्य शाखा ने बुधवार को तुर्की के दो पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी थी।


उसका दावा है कि इन लोगों ने ख़ुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले संगठन से मिलकर सुरुच में धमाके करवाए थे। सुरुच में हुए आत्मघाती बम धमाके में 32 लोगों की मौत हो गई थी।


इनमें से ज़्यादातर छात्र थे जो सीरिया के कोबाने में राहत और मदद के लिए जाने वाले थे।इसके बाद अंकारा और इस्तांबुल में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए हैं।

हिंसा से बचें

turkey: 2 army mens died in Suicide attack

अमेरिका ने दोनों पक्षों से कहा है कि वो हिंसा से बचें लेकिन इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि तुर्की को कुर्द विद्रोहियों से ख़ुद को बचाने का अधिकार है।

बीबीसी के तुर्की संवाददाता मार्क लोवेन के मुताबिक कुर्दों का कहना है कि तुर्की सरकार आईएस को रोकने में नाकाम रही है क्योंकि वो आईएस को अपने कुर्द दुश्मन पीकेके के ख़िलाफ़ उपयोगी हथियार के तौर पर देखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed