{"_id":"57bb89eb4f1c1bc21fd4fae0","slug":"turkey-12-14-year-old-boy-suicide-attack-on-order-of-is","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की: आईएस के आदेश पर 12-14 साल के लड़के ने किया आत्मघाती हमला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
तुर्की: आईएस के आदेश पर 12-14 साल के लड़के ने किया आत्मघाती हमला
ऐजेंसी/गाजिआनटेप
Updated Tue, 23 Aug 2016 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की के दक्षिण गाजिआनटेप शहर में एक विवाह समारोह के दौरान जबरदस्त आत्मघाती हमले में 51 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तुर्की के अधिकारियों ने कहा कि यह हमला 12 से 14 साल के बीच के एक लड़के ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आदेश पर किया है।
विज्ञापन
पुलिस उस बाल आत्मघाती हमलावर की पहचान में जुटी है। इस हमले में दूल्हे को भी चोट आई हैं जबकि दुल्हन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। राष्ट्रपति तैयप इर्दोगन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि विवाह समारोह में हमला करने वाले आत्मघाती हमलावर एक बाल था और उसकी उम्र 12 से 14 के बीच थी।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया का कहना है कि मरने वालों ज्यादातर बच्चे और किशोर हैं। सभी 44 मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है, जिसमें 18 साल की उम्र के 29 बच्चे हैं। बाल आत्मघाती हमलावर की शिनाख्त होनी बाकी है लेकिन इर्दोगन ने कहा कि आईएस सीरिया से 60 किलोमीटर उत्तर गाजिआनटेप में अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि यह पांच साल से भी लंबे समय से चल रहे गृह युद्ध की वजह यह शहर शरणार्थियों का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन