{"_id":"5bbdaa12867a5528417457e9","slug":"trump-said-as-ambassador-to-the-un-ivanka-would-be-impressive","type":"story","status":"publish","title_hn":"संरा में राजदूत के तौर पर ‘प्रभावशाली’ साबित होंगी इवांका ट्रंप","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
संरा में राजदूत के तौर पर ‘प्रभावशाली’ साबित होंगी इवांका ट्रंप
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी बेटी इवांका संयुक्त राष्ट्र में देश के राजदूत के तौर पर ‘‘प्रभावशाली’’ साबित होंगी लेकिन साथ ही माना कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन पर ‘‘भाई-भतीजावाद के आरोप’’ लगेंगे।संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भारतीय मूल की निक्की हेली ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 2018 के अंत तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। ट्रंप ने कार्यकाल के दौरान हेली के प्रदर्शन की प्रशंसा की और कहा कि कई लोग उनका स्थान लेना चाहेंगे ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले ‘‘दो से तीन सप्ताह’’ में हेली के स्थान पर किसी की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि वह दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर तथा अन्य लोगों के साथ उम्मीदवारों के बारे में चर्चा करेंगे।राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि उनकी बेटी इवांका संयुक्त राष्ट्र में ‘‘बेहतरीन’’ राजदूत साबित होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘इसका भाई-भतीजावाद से कुछ लेना देना नहीं है लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो लोग जानते हैं उन्हें मालूम है कि इवांका प्रभावशाली साबित होंगी। लेकिन आप जानते हैं कि तब मुझ पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इवांका असाधारण साबित होंगी। इसका यह मतलब नहीं है कि मैं उनका चयन करुंगा क्योंकि मुझ पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगेंगे, यहां तक कि मैं आश्वस्त नहीं हूं कि दुनिया में कोई और इसके लिए समर्थ है। लेकिन ठीक है।’’ राष्ट्रपति की टिप्पणी के तुरंत बाद इवांका ने टि्वटर पर अपने आप को इस पद की दौड़ से बाहर बताया। उन्होंने कहा, ‘‘कई अच्छे सहकर्मियों के साथ व्हाइट हाउस के साथ काम करना एक सम्मान है और मैं जानती हूं कि राष्ट्रपति राजदूत हेली के स्थान पर एक अच्छे उम्मीदवार को नामांकित करेंगे। लेकिन वह मैं नहीं होऊंगी।’’
विज्ञापन