फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Trump gives hint to continue atomic disarmament talk with North Korea

ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता जारी रहने के दिए संकेत

Fri, 07 Sep 2018 12:03 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Trump gives hint to continue atomic disarmament talk with North Korea
kim-trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर समझौते को पूरा करने का संकल्प लिया जो इस बात का संकेत है कि कई सप्ताह के गतिरोध के बाद भी बातचीत की गुंजाइश बनी हुई है। 

विज्ञापन

 

 

ट्रंप ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘उत्तर कोरिया के किम जोंग उन ने राष्ट्रपति ट्रंप में अटल भरोसा जताया है। शुक्रिया चेयरमैन किम। हम एक साथ मिलकर इसे पूरा करेंगे।’’ 

विज्ञापन

 



 

ट्रंप का यह ट्वीट तब आया है जब कुछ घंटों पहले किम ने सोल के विशेष दूत के साथ वार्ता में परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्धता जताई। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई इन के साथ 18-20 सितंबर को उत्तर कोरिया में होने वाली शिखर वार्ता के मद्देनजर यह मुलाकात हुई।
 

 

केसीएनए ने किम के हवाले से कहा, ‘‘उत्तर और दक्षिण कोरिया को कोरियाई प्रायद्वीप के निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों को बढ़ाना चाहिए।’’ 


 

 

किम से मुलाकात करने वाले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग ईयु योंग ने बताया कि उत्तर कोरियाई नेता ने यह भी कहा कि ट्रंप प्रति उनके भरोसे में कोई बदलाव नहीं आया है। इस टिप्पणी के बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया।
 

 

चुंग ने कहा कि किम ने राष्ट्रपति ट्रंप के पहले आधिकारिक कार्यकाल में निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अमेरिका के साथ निकटता से काम करने का इरादा जताया। ट्रंप का कार्यकाल साल 2021 में खत्म हो रहा है। 
 

 

अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरूवार को घोषणा की कि उत्तर कोरिया के लिए उसके नव नियुक्त दूत स्टीफन बीगन, किम के देश पर बातचीत करने के लिए अगले सप्ताह दक्षिण कोरिया, चीन और जापान जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed