{"_id":"5b1e7cdf4f1c1bb26e8b772a","slug":"trump-celebrates-birthday-during-lunch-with-singapore-pm-lee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बर्थडे केक से ट्रंप को सर्प्राइज, सिंगापुर में तीन दिन पहले ही मनाया गया जन्मदिन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बड़े बर्थडे केक से ट्रंप को सर्प्राइज, सिंगापुर में तीन दिन पहले ही मनाया गया जन्मदिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jun 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने सोमवार को बड़े से बर्थडे केक के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन मनाया। हालांकि ट्रंप का जन्मदिन 14 जून को है पर सिंगापुर ने उनका जन्मदिन तीन दिन पहले ही मनाया। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ ट्रंप की मंगलवार को होने वाली ऐतिहासिक बैठक से पहले सिंगापुर के इस कदम को शांति की राह में खुशहाली पैदा करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम लूंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति को बड़े से बर्थडे केक के साथ दिया सर्प्राइज
प्रेसिडेंटियल पेलेस इस्ताना में दोपहर के भोजन के वक्त ट्रंप को जन्मदिन की बधाई देने के लिए भीड़ लग गई। इस दौरान लूंग और ट्रंप ने बैठक को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियान बालाकृष्णन ने केक के साथ ट्रंप की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की। जिसमें ट्रंप ताजे फलों से सजे केक की तरफ देख कर मुस्कुरा रहे थे। बालाकृष्णन ने ट्वीट किया, ‘जन्मदिन मनाते हुए, कुछ दिन पहले ही’।
विज्ञापन
नवंबर में सिंगापुर दौरा करेंगे ट्रंप
ट्रंप ने सिंगापुर के राष्ट्रपति हलीमा याकोब से भी मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप ने राष्ट्रपति हलीमा से सिंगापुर दौरे के निमंत्रण को स्वीकार किया। इसके तहत ट्रंप नवंबर में भी सिंगापुर का दौरा करेंगे। चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक, ट्रंप ने राष्ट्रपति याकोब से मिले निमंत्रण को स्वीकार किया। वह नवंबर में फिर सिंगापुर आएंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों को परोसा जा रहा पुलाव और चिकन कोर्मा
इस ऐतिहासिक मुलाकात को कवर करने के लिए सिंगापुर पहुंचे दुनियाभर के 3000 से ज्यादा पत्रकारों को भारतीय व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं। पुलाव और चिकन कोर्मा उन 45 व्यंजनों में से एक हैं, जिन्हें पत्रकार बेहद चाव से खा रहे हैं। स्ट्रेट टाइम्स के मुताबिक, स्थानीय और बाहर से आए पत्रकारों को बेहतर से बेहतर भोजन परोसा जा रहा है। यहां भारतीय, मलेशियाई, वियतनामी, थाई, कोरियाई, जापानी, चाइनीज, फ्रेंच, अमेरिकन, इटालियन, इंग्लिश, ऑस्ट्रेलियाई, ब्राजीलियन और स्थानीय भोजन परोसा जा रहा है।