{"_id":"5838135a4f1c1b282413d52c","slug":"truck-exploded-in-iraq-killing-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में आईएस ने ट्रक में किया धमाका, 80 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इराक में आईएस ने ट्रक में किया धमाका, 80 की मौत
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Nov 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में एक आत्मघाती ट्रक बम विस्फोट में बृहस्पतिवार को लगभग 80 लोग मारे गए जिनमें ज्यादातर ईरानी तीर्थयात्री थे। वे कर्बला शहर में इमाम हुसैन की मौत के 40वें दिन होनेवाली तीर्थयात्रा से लौट रहे थे और पेट्रोल स्टेशन और रेस्त्रां के पास जमा थे।
विज्ञापन
बेबीलोन प्रांतीय परिषद की सुरक्षा समिति के प्रमुख फलह अल राधी ने बताया कि इस घटना में कम से कम 80 लोग मारे गए हैं, जिनमें इराक के लोगों की संख्या 10 से कम है, बाकी ईरानी मूल के लोग हैं खबरों के मुताबिक 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
आतंकियों ने एक ट्रक को बम से उड़ा दिया। इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए आईएस ने दावा किया कि ब्लास्ट में 80 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। बता दें कि इसी साल जुलाई में भी इस्लामिक स्टेट ने बगदाद में दो बड़े हमले किए थे। 4 जुलाई को बगदाद के कराड के विस्फोटक से लदे पिकअप ट्रक को सुसाइड बॉम्बर ने उड़ा दिया। इसी दिन उत्तरी शाब इलाके में भी बम विस्फोट हुआ था। इन हमलों में 200 से ज्यादा लोग मारे गए या घायल हुए थे।
विज्ञापन