फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   triple sunrise in russian city.

जानिए कहां दिखते हैं तीन सूरज?

Sun, 22 Feb 2015 07:48 AM IST
Updated Sun, 22 Feb 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
triple sunrise in russian city.

रूस के पश्चिमी शहर चेल्याबिंस्क के निवासी सुबह सुबह एक अद्भुत नजारे से दंग रह गए। कुछ इसे दैवी मान कर डर गए तो कुछ इसे प्रकृति का एक दुर्लभ दृश्य मान कर रोमांचित हो उठे। न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक बहुत से निवासियों ने सोशल मीडिया पर इस हैरत अंगेज नजारे को शेयर किया।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ये दृश्य हवा में बरर्फ के टुकड़ों पर सूरज की किरणों के पड़ने और परावर्तित होने के कारण हुआ। बर्फ के ये कण सामान्य तौर पर नजर नहीं आते लेकिन बेहद ठंडी सुबह की हवा में ये आकार लेते हैं जबकि तापमान -25 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


चेल्याबिंस्क के निवासी शायद अब इस तरह के अनूठे दृश्य देखने के आदी हो चुके हैं। कुछ ही दिन पहले, वहां की गलियों में नीली किनारी वाली बर्फ दिखाई दी तो लोग डर गए कि कहीं ये खतरनाक तो नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शहर में ईस्टर ऐग के रंग बनाने वाली एक फ़ैक्ट्री के पास इसका जबाव था। दरअसल फैक्ट्री से नीला रंग लीक हुआ था जो बर्फ में इस तरह नजर आया।

2013 में इसी शहर में 570 किलोग्राम की एक उल्का देखी गई थी। इससे नौ सौ लोग घायल हो गए थे। बाद में यह पास की एक झील में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed