{"_id":"5bcd1aa4bdec22697c0a857b","slug":"train-derailed-in-taiwan-22-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइवान में पटरी से उतरी ट्रेन, 22 लोग मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ताइवान में पटरी से उतरी ट्रेन, 22 लोग मरे
एजेंसी, यीलान
Updated Mon, 22 Oct 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
taiwan train accident
ताइवान के लोकप्रिय समुद्री रूट पर एक एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण 22 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 171 लोग घायल हो गए। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार शाम 4:50 मिनट पर हुआ।
विज्ञापन
पुयूमा एक्सप्रेस ट्रेन के सभी आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन में 366 लोग सवार थे। रक्षा मंत्रालय ने लोगों की मदद के लिए 120 सैनिकों को घटनास्थल पर भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि ट्रेन के भीतर कोई जीवित आदमी फंसा है या नहीं। राष्ट्रपति साइ इंग-वेन ने घटना को ‘बड़ी त्रासदी’ बताया। एक ट्वीट में उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन