फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Train Accident in Egypt, 15 dead, 40 wounded

मिस्र में भीषण रेल हादसा, 15 लोगों की मौत, 40 घायल

Thu, 01 Mar 2018 02:55 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Mar 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
Train Accident in Egypt, 15 dead, 40 wounded

मिस्र में एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस टक्कर की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग जख्मी हो गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह रेल हादसा उत्तरी अफ्रीकी देश में हुआ है, घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि हादसा उत्तरी बेहीरा गवर्नेट में कौम हमादा के पास हुआ, हालांकि अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं लग सका है। मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन एलेक्जेंडरिया जा रही थी, जबकि मालगाड़ी काहिरा की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस से पता लगा कि यात्रियों को ले जा रही ट्रेन की दो बोगियां इंजन से अलग होकर एक मालगाड़ी से टकरा गईं।  इससे पहले अगस्त में हुए एक ट्रेन हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed