{"_id":"58a08e7c4f1c1b5733d84125","slug":"toxic-substance-derived-from-the-ac-airport-flights-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर एसी से निकला विषैला पदार्थ, दर्जनों बीमार, उड़ानें ठप","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
एयरपोर्ट पर एसी से निकला विषैला पदार्थ, दर्जनों बीमार, उड़ानें ठप
एजेंसी/बर्लिन
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
फ्लाइट
जर्मनी के हैम्बर्ग हवाईअड्डे पर विषैले पदार्थ से 50 लोगों के बीमार होने के बाद सभी उड़ानों को रोक दिया गया। जर्मन अग्निशमन दल ने सभी लोगों को बचा लिया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। लोगों ने आंखों में जलन और सांस की शिकायत की थी। माना जा रहा है कि हवाईअड्डे के एयर कंडीशनिंग सिस्टम के जरिये विषैले पदार्थ निकलने की वजह से यह घटना घटी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट की महिला प्रवक्ता करेन स्टेन ने कहा कि सभी उड़ानों को कई घंटों के लिए रोक दिया गया है।
स्टेन ने कहा कि हमने रात्रि दो बजे तक के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं और हवाईअड्डे के ज्यादातर हिस्सों को खाली कर लिया गया है। 50 से ज्यादा लोगों ने सांस की तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत की थी। अग्निशमन दल के अधिकारी इसकी जांच में लगे हैं।
विज्ञापन