{"_id":"afdea15f6608f20e7f61b99127fb1d8f","slug":"toxic-alcohol-deaths-of-more-than-60-in-kenya","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब का कहर, 60 से ज्यादा की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
जहरीली शराब का कहर, 60 से ज्यादा की मौत
Updated Wed, 07 May 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी अफ़्रीकी देश केन्या से मिल रही ख़बरों में कहा गया है कि वहां देसी शराब पीने के बाद 60 से अधिक लोग मारे गए हैं। समझा जाता है कि इस शराब में कुछ ऐसे रसायन मिले थे जिनका इस्तेमाल उद्योगों में किया जाता है।
विज्ञापन
ये लोग इम्बु, किटुई, लिमुरु और कियाम्बु काउंटी में मारे गए हैं। बताया जाता है कि इस ज़हरीली शराब की वजह से कई लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई है।
अधिकारियों का कहना है कि इस शराब में मिथेनॉल की मिलावट हो सकती है जिसका इस्तेमाल नशे को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
इम्बु काउंटी में अस्पताल के एक अधिकारी का कहना है, ''जिन मरीज़ों को हमारे पास लाया गया, वो कोमा जैसी हालत में थे। शराब के नमूने जुटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का एक दल घटनास्थल पर गया है। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और उनसे भी जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे।''
विज्ञापन
केन्या में साल 2005 में इसी तरह की घटना में 45 से अधिक लोग मारे गए थे।