फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Toughness of IS, killed a archaeologist

आईएस ने पार की क्रूरता की हद, सिर कलम कर खंभे से लटकाया

Thu, 20 Aug 2015 12:44 AM IST
एजेंसी/बेरूत
एजेंसी/बेरूत Updated Thu, 20 Aug 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Toughness of IS, killed a archaeologist

दुनिया के खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया के मशहूर पुरातत्वविद् का सिर कलम कर दिया। इतना ही नहीं, आतंकियों ने क्रूरता की हदों को पार करते हुए 81 वर्षीय खालिद अल असद को मारने के बाद उनके शव को प्राचीन ऐतिहासिक शहर पलमीरा के रोमन खंभों पर टांग दिया।

विज्ञापन


बुधवार को सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना और ब्रिटेन के सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संगठन ने इसकी जानकारी दी। सीरिया और इराक के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा कर चुके आईएस ने मंगलवार को दर्जनों लोगों के सामने असद का सिर काटा।

विज्ञापन

साल भर पहले किया था अगवा

Toughness of IS, killed a archaeologist

बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन ने करीब एक माह पहले असद को अगवा किया था। दमिश्क में एंटीक्विटीज एंड यूजियस डिपार्टमेंट के प्रमुख मामून अब्दुल करीम ने बताया कि आतंकियों ने असद से छिपे खजानों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी।

असद चार दशक तक पलमीरा के पुरातात्विक स्थल के प्रमुख रहे। वह २००३ में सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed