फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   topless drama of hungarien student

विरोध में टॉपलेस हुए यूनिवर्सिटी स्टूडेंट

Fri, 04 Oct 2013 03:38 PM IST
Updated Fri, 04 Oct 2013 03:38 PM IST
विज्ञापन
topless drama of hungarien student
दक्षिणी हंगरी की एक यूनिवर्सिटी में नया ड्रेस कोड लागू करने का विरोध छात्र-छात्राओं ने 'टॉपलेस' होकर किया।
विज्ञापन


एक अक्तूबर से लागू नए ड्रेस कोड के तहत छात्राओं के मिनी स्कर्ट और छात्रों के गहरे रंग के सूट पर पाबंदी लगा दी गई है।

नया ड्रेस कोड कक्षा और परीक्षाओं के मद्देनज़र दक्षिण हंगरी की कापोसवार यूनिवर्सिटी के प्रमुख फेरेंक श्वाई ने लागू किया।

गहरे मेकअप, फ़ैशन पर रोक

नियमों के विरोध में दस छात्र-छात्राएं क्लास में टॉपलेस होकर गए।

नए कोड के अनुसार छात्राओं को लंबे स्कर्ट या लंबे मोज़ों के साथ ब्लाउज़ और जैकेट पहनने होंगे जबकि उन्हें गहरे खुले गले के परिधानों, गहरे मेकअप और अनावश्यक फ़ैशन सामग्रियों से बचना होगा।

फ्लिप-फ्लॉप्स (एक तरह की चप्पल), बिखरे बालों और नाखूनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रुढ़िवादी होने का आरोप

'टॉपलेस' विरोध प्रदर्शन से पहले छात्रों ने पूरे कपड़ों में ग्रुप फोटो भी खिंचाई।

छात्रों ने इन रूढिवादी नियमों पर एतराज़ करने के साथ शिकायत की कि यूनिवर्सिटी गर्मियों के लिए नियम बनाने में नाकाम रही है।

क्लास में अंडरवियर विरोध जताने से पहले इन छात्र-छात्राओं ने पूरे कपड़ों में एक ग्रुप फ़ोटो भी खिंचाई।

कापोसवार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर लिखे स्लोगन में ''चमकीले, जोशपूर्ण और कैंपस में सक्रिय जीवन'' के लक्ष्य को प्रोत्साहित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed