{"_id":"5bc8adbebdec2269b96c8382","slug":"top-militant-commander-scott-miller-survived-in-a-terrorist-attack-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: आतंकी हमले में बाल-बाल बचे शीर्ष अमेरिकी कमांडर स्कॉट मिलर, 3 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान: आतंकी हमले में बाल-बाल बचे शीर्ष अमेरिकी कमांडर स्कॉट मिलर, 3 की मौत
एजेंसी, कांधार
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Blast
अफगानिस्तान में बृहस्पतिवार को एक बंदूकधारी ने अमेरिकी कमांडर जनरल स्कॉट मिलर की उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक के दौरान अंधाधुंध गोलियां बरसाई, जिसकी चपेट में आने से एक शीर्ष पुलिस अधिकारी व एक पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हमले में मारे गए पुलिस अधिकारी जनरल अब्दुल राजिक कांधार प्रांत के पुलिस प्रमुख थे। जबकि मिलर इस घटना में बाल-बाल बचे। हमले में 12 अन्य लोग घायल हुए हैं।
घायलों में तीन अमेरिकी नागरिक और एक प्रांतीय गवर्नर भी हैं। अफगानिस्तान में संसदीय चुनावों से पहले इस हमले को अंजाम दिया गया है। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला मिलर और राजिक को निशाना बनाकर किया गया था। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। वहीं बंदूकधारी को भी मार गिराया गया।