फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   To avoid the strong winds, walls of the house made of old TVs,Viral on social media

तेज हवाओं से बचने के लिए पुरानी टीवी से बना डाली घर की दीवारें, सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 20 Aug 2018 09:21 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
To avoid the strong winds, walls of the house made of old TVs,Viral on social media
टीवी से बनाई गई दीवार

आपने आज तक घर और बिल्डिंग्स की दीवारों को हमेशा ईंट और पत्थरों से बनते देखा होगा। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर वियतनाम के एक घर की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल वियतनाम के होन थॉम नामक द्वीप पर एक ऐसा घर है जिसकी दीवारें वहां से गुजरने वाले लोगों का ध्यान अनायास ही अपनी ओर खींच लेती हैं, क्योंकि इस घर की दीवारें पुराने हो चुके टीवी सेट्स से बनी हुई हैं। 

विज्ञापन


ऐसा कहा जा रहा है कि द्वीप पर एक टीवी मैकेनिक रहता है जिसने शायद किसी उपयोग के लिए इन टीवी सेट्स को जमा किया हुआ था। लेकिन जब तेज हवाओं से भी उन पुराने टीवी सेट्स के कैथोड किरण ट्यूबों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, तो वहीं साथ में रहने वाले एक घर के मालिक ने इन पुराने टीवी सेट्स से घर की दीवार बनाने का फैसला किया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

हाल ही में थान टिएन नामक एक फेसबुक यूजर अपने परिवार के साथ होन थॉम द्वीप घूमने गए थे, जहां इस अद्भुत घर को देख हैरान हो गए और घर की तस्वीरें लेने के बाद उन्हें एक लोकप्रिय समूह पर पोस्ट करने से खुद को रोक न सके। दुनिया में जहां कुछ लोग घर के मालिक की नई सोच की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस तरह बनाई गई दीवार को छोटे बच्चों और पर्यावरण दोनों के लिए खतरा बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के लिए, यदि कोई बच्चा गलती से उन कैथोड किरण ट्यूबों में से एक को बंद करने और तोड़ने की कोशिश करता है, तो वे गंभीर रूप से घायल हो सकता है, यही नहीं, इन पुराने टीवी सेट्स में मौजूद सभी जहरीले तत्व, जैसे पारा और लैड बारिश होने पर पानी के साथ हमेशा के लिए जमीन में समा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed