15 हजार पाउंड का बिका ये खास बिस्कुट, जानिए क्या है खूबी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर समुद्री जहाज़ टाइटेनिक के एक लाइफबोट पर मौजूद एक बिस्किट 15,000 पाउंड में नीलाम हुआ है। नीलामी करने वाले एंड्र्यू ऑलब्रिज ने कहा कि स्पीलर एंड बेकर्स पाइलट क्रेकर ‘दुनियां का सबसे कीमती बिस्किट’ है।इस बिस्किट को ग्रीस के एक क्लेक्टर ने खरीदा है।
टाइटेनिक विशालकाय समुद्री जहाज था जो ब्रिटेन के साउथैम्पटन से न्यूयॉर्क की यात्रा पर था जब वो एक आइसबर्ग से टकरा गया और 1912 में 15 अप्रैल को डूब गया।इस बिस्किट को एक पैसेंजर ने एक लाइफबोट पर हिफाजत से रख लिया था।
21,000 पाउंड में हुई इस तस्वीर की नीलामी
इसी के साथ जिस हिमपर्वत से टाइटेनिक टकराया था, उसकी तस्वीर की नीलामी 21,000 पाउंड में हुई है। ये तस्वीर एक दूसरे जहाज से खींची गई थी।
ऑलब्रिज का कहना था कि ये वस्तुएं टाइटेनिक से जुडी सबसे कीमती क्लेकटर आइटम्स थीं। इस नीलामी मे वो कप भी बिका जिसे कारपाथिया के कैप्टन को दिया गया था। कारपाथिया वो जहाज था जो टाइटेनिक की मदद के लिए आया था।