फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   tight jeans can cause your leg muscles in danger

स्किनी जींस पहनने के चक्कर में अस्पताल पहुंची, काटकर उतारनी पड़ी जीन्स

Wed, 24 Jun 2015 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Jun 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
tight jeans can cause your leg muscles in danger

फैशन के चक्कर में टाइट जीन्स पहनना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली जहां एक औरत इसी जीन्स के चलते बुरी हालत में अस्पताल पहुंच गई।

विज्ञापन


आस्ट्रेलिया की निवासी ये 35 वर्षीय महिला भारत आई थी। यहां उसने पूरे दिन स्किनी जीन्स पहने रखी। इस वजह से उसके पैर की मांसपेशियां सिकुड़ गई और पैरों में रक्त संचालन बाधित हो गया।
विज्ञापन


युवती की हालत इतनी बुरी हो गई कि उसके पैर बुरी तरह सूज गए और जीन्स उतारनी भारी पड़ गई। वो बुरी हालत में बेहोश होकर गिर पड़ी और उसे अस्पताल में भरती कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का भी कहना है कि इस महिला की यह हालत और किसी वजह से नहीं बल्कि चुस्त जींस पहने के कारण हुई। ये महिला अपने किसी रिश्तेदार के घर पर गई थी और वहां पर काफी देर पालथी मारकर बैठी रही जिससे उसकी पिंडलियों में सूजन आ गई और उसके पैर शाम तक पूरी तरह से सुन्न पड़ गए।

केस स्टडी बनाई और ऑनलाइन जर्नल में प्रकाशित किया

tight jeans can cause your leg muscles in danger

अस्पताल में भी डॉक्टरों को जींस उतारने में इतनी दिक्कत आई कि उन्हें जींस काटनी पड़ गई। बताया जा रहा है कि काफी देर तक पालथी मारने की वजह से पैर की मांसपेशियों तक खून का प्रवाह रुक गया और सूजन आ गई।

स्किनी या चुस्त जींस दुनिया भर में फैशन का पर्याय बन चुकी हैं और महिलाएं काफी शौक से इन चुस्त जींस को पहन रही है लेकिन डाक्टरों ने इसे सेहत के लिए बेहद खतरनाक बताया है।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के रॉयल एडिलेड अस्पताल में आई इस केस के बाद न्यूरोलॉजी यूनिट के एसोसिएट प्रोफेसर थॉमस एडमंड किंबर ने इसे काफी गंभीरता से लिया और इसपर एक केस स्टडी बनाई जिसे ऑनलाइन जर्नल में प्रकाशित किया गया। इसके बाद से ही दुनिया भर में इसकी चर्चा जोरों पर है। ये महिला चार दिन तक अस्पताल में पड़ी रही पर अब स्वस्थ है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed