{"_id":"7a7a2bb8dda362770419e01c4ab850fa","slug":"thyland-army-rules-over-country-by-marshal-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड में सेना ने लगाया मार्शल लॉ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
थाईलैंड में सेना ने लगाया मार्शल लॉ
Updated Tue, 20 May 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड में सरकार और विपक्ष के बीच महीनों से जारी तनाव के बाद सेना ने देश में मार्शल लॉ लगा दिया है और इसे लागू करने के लिए बड़े पैमाने पर अधिकार अपने हाथ में ले लिए। सू्त्रों के हवाले से खबर है कि सैनिकों ने टेलीविज़न स्टेशनों पर नियंत्रण कर लिया है।
विज्ञापन
थाईलैंड के सेना प्रमुख प्रयुध चान ओचा ने एक बयान जारी कर कहा है, ''शांति-व्यवस्था बनी रहे, इसलिए ये क़दम उठाया गया है। जितनी जल्दी हो सके, सभी पक्षों में सुलह हो जाए, इसलिए ये क़दम उठाया गया है।''
विज्ञापन
सेना प्रमुख उस क़ानून का हवाला भी दे रहे थे जिसके आधार पर उन्होंने मार्शल लॉ लगाने का फ़ैसला किया है। इससे पहले, सेना द्वारा संचालित टीवी स्टेशन पर एक घोषणा में कहा गया, ''लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। लोग अपना जीवन सामान्य तरीके से जी सकते हैं।''
विज्ञापन
सरकार समर्थकों के भड़कने की आशंका
थाईलैंड में ये सारा घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है जब देश में लम्बे समय से राजनीतिक संकट जारी है जहां सरकार और विपक्ष के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।
इस महीने की शुरुआत में ही एक अदालत ने प्रधानमंत्री यिंगलक चिनावाट और उनकी कैबिनेट के कई मंत्रियों को पद से हटने का आदेश दिया था।
वहीं विपक्ष की मांग है कि देश की सत्ता एक गैर-निर्वाचित प्रशासन को सौंप दी जाए जिसके पास देश का संविधान दोबारा लिखने का अधिकार भी हो। संवाददाताओं का कहना है कि मार्शल लॉ लगाने की वजह से सरकार समर्थक भड़क सकते हैं।