फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   three US born scientist gets nobel prize in chemistry field

अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा का नोबेल

Mon, 02 Oct 2017 04:42 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 02 Oct 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
three US born scientist gets nobel prize in chemistry field

विज्ञापन

तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों जेफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को मानव शरीर की ‘आंतरिक जैविक घड़ी’ विषय पर किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। ‘आंतरिक जैविक घड़ी’ को सर्केडियन रिदम के नाम से जाना जाता है।

नोबेल असेंबली ने कहा है, ‘उनकी खोजों में इस बात की व्याख्या की गई है कि पौधे, जानवर और इंसान किस प्रकार अपनी आंतरिक जैविक घड़ी के अनुरूप खुद को ढालते हैं ताकि वे धरती की परिक्रमा के अनुसार अपने को ढाल सकें।

विज्ञापन


इससे पहले कई सालों तक वैज्ञानिकों को यह नहीं पता था कि मनुष्य समेत अन्य जीव जंतुओं में एक आंतरिक घड़ी होती है जो उन्हें दिन की गति के अनुरूप खुद को ढालने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोबेल असेंबली ने कहा, ‘72 वर्षीय हॉल, 73 वर्षीय रोसबाश और 68 वर्षीय यंग हमारे भीतर जैविक घड़ी को देखने में सक्षम रहे और उसके भीतरी कामकाज को स्पष्ट किया।’ जैविक घड़ी हार्मोन स्तर, निद्रा, शरीर का तापमान और चय उपाचय जैसे जैविक कार्यों को प्रभावित करती है।


पिछले साल जापान के योशीनोरी ओशुमी को ऑटोफेजी पर उल्लेखनीय कार्य के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed