{"_id":"5b63585b4f1c1b9b3e8b4cd5","slug":"three-foreigners-including-one-indian-abducted-and-killed-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में अपहरण के बाद एक भारतीय सहित तीन विदेशियों की हत्या","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान में अपहरण के बाद एक भारतीय सहित तीन विदेशियों की हत्या
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से अपहरण करने के बाद एक भारतीय तीन विदेशी नागरिकों की अज्ञात बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को हत्या कर दी। ये विदेशी नागरिक एक इंटरनेशनल फूड कंपनी के लिए काबुल में कार्यरत थे।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के अनुसार, सुबह एक भारतीय, एक मलयेशियाई और एक मकदूनियाई नागरिक का अपहरण कर लिया गया था। बाद में उनका शव काबुल प्रांत के मुसाही जिले में मिला। फिलहाल मृतकों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्हें सुबह के 8:30 बजे नौवें पुलिस जिला में उनकी गाड़ी से उतारकर एक टोयटा सोरोलो में ले जाया गया। विदेशी मूल के वाहन चालक ने 20 मिनट बाद दफ्तर पहुंचकर सबको घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और दो घंटे के बाद उनका शव हाथ लगा।
विज्ञापन
किसी भी आतंकी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि पुलिस इसे आतंकी घटना मानकर जांच कर रही है। अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत की आरपीजी ग्रुप कंपनी के सात भारतीय इंजीनियरों की हत्या के तीन महीने बाद यह घटना सामने आई है।